उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर: शीतल
शासकीय अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया लोकप्रिय सीएम योगी का जन्मदिन

विधि संवाददाता।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन शुक्रवार को महाधिवक्ता भवन में शासकीय अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया। शासकीय अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55 वाँ जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु
एवं शतायु की कामना की। अधिवक्ताओं ने महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर और उनके चित्र पर मिष्ठान खिलाकर मनाया। इस मौके पर मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ (शीतल) ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के साथ प्रदेश को अराजकता और जंगलराज से निजात दिलाने का काम यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही किया है। जनहित में लिए गए उनके निर्णय मील के पत्थर साबित होंगे। शीतल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें। मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है।अधिवक्ताओं के हित में लिए गये निर्णय के लिए अधिवक्ता समाज ने उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र, गंगा समग्र के भाग संयोजक अजय सिंह, अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम मुनेश कुमार उपाध्याय, स्थाई अधिवक्ता पूर्णेन्दु सिंह, गुरु प्रसाद मिश्रा, डा अवधेश श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी, सर्वेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सतीश धुरिया, गणेश प्रसाद मिश्रा, सुधांशु प्रताप सिंह, फूल कुमार सिंह, अमरेन्द्र नाथ मिश्र, हंसराज बिष्ट, पंकज राय, लालमणि सिंह, प्रदीप मौर्य, अशोक सिंह, अमित, बड़े लाल बिंद, वी पी सिंह, शशिकांत पांडेय, संजय सिंह, आर पी शुक्ल, रमेश शुक्ल सुमित सिंह चौहान आदि रहे।
