ग्लोबल ग्रीन्स एवं एंटी क्राइम एंटी करप्शन संस्था ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

प्रयागराज l विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध 25 वर्षों से कार्य कर रही संस्था ग्लोबल ग्रीन्स ने एंटी क्राइम एंटी करेप्शन संस्था के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण, पौध रोपण का अपना दायित्व निभाया | पौध रोपण का शुभारंभ ग्लोबल ग्रीन्स के प्रधान कार्यालय केदार कुंज टैगोर टाउन से शुभारम्भ हुआ | सर्वप्रथम ग्लोबल ग्रीन्स के संस्थापक अध्यक्ष व पर्यावरणविद् स्मृतिशेष मनोज श्रीवास्तव के चित्र पर वर्तमान अध्यक्ष संजय पुरुषार्थी ने माल्यार्पण करके किया उसके पश्चात संस्था की प्रमुख संरक्षक सावित्री श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया | उसके बाद ग्लोबल ग्रीन्स के महासचिव और एंटी क्राइम एंटी करेप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद ने पौध रोपण किया |संस्था के अध्यक्ष संजय पुरुषार्थी ने बताया कि विभिन्न पार्कों में पौध रोपण करते हुए दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष मधवापुर प्राथमिक विद्यालय के सामने संगम मार्ग सोहबतियाबाग पार्क में अधिकांश पौधरोपण किया | उक्त स्थल पर क्षेत्र के पार्षद कृष्ण कुमार पाठक सोनू पाठक, लालचंद्र चौबे,विजय कुमार यादव, आदित्य कुमार, रामचन्द्र सरोज, एस.पी. ठाकुर,अनीता कुमारी, सुनीता जयसवाल, सुमन ठाकुर,राजेश्वर श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव अभिषेक अग्रवाल,गीता सिंह,रूबी पाण्डेय और प्रोफेसर वी.के. पाण्डेय, राम कृष्ण आदि ने पौध रोपण किया तथा लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण संवर्धन का संकल्प भी लिया गया.
