Friday, June 5Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज वार्षिक समारोह एवं मेधावी विद्यार्थियों के अलंकरण समारोह-2026 का हुआ भव्य आयोजन 

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज वार्षिक समारोह एवं मेधावी विद्यार्थियों के अलंकरण समारोह-2026 का हुआ भव्य आयोजन 

प्रयागराज
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज(संघटक परास्नातक महाविद्यालय,इलाहाबाद विश्वविद्यालय) द्वारा आज शुक्रवार 5 जून 2026 को अपराह्न 2:00 बजे प्रयागराज के इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में वार्षिक समारोह एवं मेधावी विद्यार्थियों के अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात ईश वंदना एवं मॉं सरस्वती की वंदना की ग‌ई।
इसके बाद ए.डी.सी. म्यूज़िक बैंड द्वारा गीत,संगीत एवं गायन की सांस्कृतिक प्रस्तुति महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोफेसर इंदु शर्मा के कुशल निर्देशन में की गई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं देव-देवी परंपरा,मॉं की ममता एवं भारत माता को समर्पित नाटिका भी प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।
अतिथियों का स्वागत संबोधन प्राचार्य,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह एवं सचिव, अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद श्री राजेश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
साथ ही महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई।
महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अपराजिता’ का लोकार्पण हुआ और इस बार का अंक पर्यावरण संरक्षण एवं विकास को समर्पित है।

समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल चेयरपर्सन गवर्निंग बॉडी,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज एवं पूर्व कुलपति,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने की और अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के इतिहास,स्थापना,उद्देश्य,सतत् विकास यात्रा,उपलब्धियां,सम्मुख चुनौतियां एवं निरंतर सकारात्मक प्रयासों पर संवाद किया।

समारोह के मुख्य अतिथि,डॉ जी.सथीश रेड्डी,पूर्व अध्यक्ष,रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (D.R.D.O.) ने अपने उद्बोधन में कहा-इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की 70 वर्ष की शैक्षणिक उन्नति की यात्रा निश्चित तौर पर उपलब्धियों भरी है और और यह जानकर और भी अच्छा लगा कि आपके यहां पुराने विभागों में से एक विभाग,रक्षा एवं रणनीति अध्ययन विभाग है इस हेतु आप सभी को हार्दिक बधाई।
शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए विशेष बल दिया,साथ ही पर्यावरण संरक्षण-सुरक्षा,विकास को समय की आवश्यकता एवं हर नागरिक का कर्तव्य बताया।
आज हम अपने राष्ट्र के इतिहास के निर्णायक मोड़ पर हैं जहां हमारे राष्ट्र की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा दोनों ही बहुत आवश्यक है और इसीलिए आज वह समय है जब हम सब एक जुट होकर समग्रता में अपनी राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रयास करें और अपना सर्वोच्च इस राष्ट्र को दें ताकि हम माननीय प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकें।
इस इक्कीसवी सदी में शिक्षा,रोज़गार,उद्यमिता और उत्कृष्टता यही सफलता के अग्रदूत है इसीलिए इसको लक्षित किया जाना चाहिए और ध्यान तथा प्रयास इस ओर हो कि हमारी शिक्षा हमारा कौशल हमें दूसरों को रोज़गार देने लायक बनाए ना कि स्वयं रोजगार के पीछे भागने वाला।
उत्कृष्टता हेतु शैक्षिक संस्थानों को अनुकूल वातावरण बनाना होगा।
आज का युग नवाचार,कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं सूचना-प्रौद्योगिकी का है और जहां नित्य नई-नई उपलब्धियां है वही बहुत सी चुनौतियां भी हैं लिहाज़ा हमें ऐसे दक्ष,प्रवीण लोगों को की आवश्यकता होगी जो इन चुनौतियों को देख सकें तथा अपनी ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सर्जना से देश और समाज के विकास में योगदान दे सकें।
आज के समय में आत्मनिर्भरता बहुत आवश्यक हो गई है इसलिए यह प्रयास होना चाहिए की वस्तुओं,यंत्रों,उपकरणों,ऊर्जा आवश्यकताओं,बायो टेक्नोलॉजी,रोबोटिक्स,आदि में हमारी अपनी समृद्धि हो ताकि समय और काल की आवश्यकता अनुसार हमें किसी दूसरे देश पर निर्भर न रहना पड़े।
हम सूचना,प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिकी विकास तो करें ही साथ ही साथ इसमें हमारे पर्यावरण का संतुलन और संरक्षण भी होता रहे जिससे कि हमारी पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण का संतुलन एवं उसकी शुद्धता-शुचिता भी अक्षुण्ण रहे।
शैक्षिक संस्थान,विश्वविद्यालय,शोध संस्थान तथा उद्योग अगर एक साथ मिलकर काम करें तो हम शोध एवं विकास(Research & Development) के क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं और जो हमारे देश का जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प है उसको हम सही मायनों में प्राप्त कर सकते हैं।
रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता निश्चित रूप से हमारे देश को बहुत मज़बूत और सुरक्षित बनाएगा।साथ ही साथ हमारी आर्थिकी भी बढ़ेगी अगर हम अपने निर्यात को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें और कम से कम आयात करें।
शैक्षणिक संस्थानों में भविष्योन्मुखी शिक्षा-ज्ञान हेतु नवाचार एवं शोध हेतु नए केंद्रों की स्थापना दक्ष एवं प्रवीण लोगों के मार्गदर्शन सतत् पर्यवेक्षण में होना चाहिए और इसमें शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही साथ यह भी की ज्ञान के साथ-साथ हमारे भीतर विनम्रता,उदारता एवं सहिष्णुता होनी चाहिए तभी ज्ञान-विद्या,शिक्षा कल्याणकारी होगी।
इस समारोह में आमंत्रण हेतु पुनः आप सबका आभार एवं आप सभी के लिए शुभकामनाएं,मंगल कामनाएं।

इस अवसर पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विभिन्न विषयों के परास्नातक वर्ष 2023-2025 के 11 मेघावी छात्र-छात्राओं तथा स्नातक वर्ष 2022-25 के 23 मेघावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिसमें आद्या शुक्ला को परास्नातक टॉपर के रूप में काशीनाथ अग्रवाल स्मृति एवं विधि स्नातक में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु ,राजाराम अग्रवाल स्मृति पदक दिया गया।
इसके अलावा विधि परास्नातक में कुमारी स्वेता त्रिपाठी को जस्टिस नरेन्द्र नाथ मिथल, एम ए हिंदी में शिप्रा त्रिपाठी को सूरज प्रसाद स्मृति अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा को बी. ए. में नारायण दास अग्रवाल स्मृति, बी.कॉम. में रुद्र दुबे को शंभूनाथ अग्रवाल स्मृति, बी.एससी. में वर्षा पांडे को राधेश्याम अग्रवाल स्मृति पदक दिया गया।
(सूची संलग्न)

आभार ज्ञापन श्री विजय कृष्ण,कोषाध्यक्ष गर्वनिंग बॉडी,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने किया।
समारोह का संचालन प्रोफेसर नीना शुक्ला,प्रोफेसर जया मुकर्जी,प्रोफेसर इंदु शर्मा एवं प्रोफेसर राजेंद्र त्रिपाठी ‘रसराज’ ने संयुक्त रूप से किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य,प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह,समारोह संयोजिका,प्रोफेसर नीना शुक्ला, समन्वयक,छात्र कल्याण श्री नरेंद्र बाजपेयी, शमाननीय न्यायमूर्ति राजेश कुमार,प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, प्रोफेसर अजय कुमार सिंह,प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह, प्रोफेसर अरुण, प्रोफेसर ए,के. मालवीय, प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह,प्रोफेसर रामेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर ए.के. सिंह,श्री नवीन गोयल,श्री राहुल अग्रवाल,अपर महाधिवक्ता, प्रोफेसर आनंद शंकर सिंह,समेत महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के संयोजक, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारी गणों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन,शिक्षा,कला,T साहित्य-संस्कृति,राजनीति, चिकित्सा,विधि आदि तमाम क्षेत्रों के बहुत से प्रमुख लोगों की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *