बिग बी के शहर में बढ़ा एक्टिंग का क्रेज,सचिन चंद्रा की वर्कशाप में 22 बच्चों ने सीखा अभिनय

प्रयागराज सेंट जोसेफ इन्टर कालेज के द्वारा आयोजित वर्कशॉप 21 में से 5 जून तक थी इस एक्टिंग वर्कशॉप में 22 बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने खूब मेहनत की और इस बार की प्रस्तुति थी नाटक आमरण अनशन इसकी कहानी हरि शंकर परसाई के द्वारा लिखित व्यंग
आधारित है जिसका नाट्य रूपांतरण सचिन चंद्रा ने किया कहानी एक सेठ और उसके मेयर दोस्त की है जो उसके के द्वारा चौराहे पर एक मूर्ति लगवाने चाहता है चौराहे पर मूर्ति लगने पर दोनों में नाम को लेकर झगड़ा हो जाता है ये कहानी राजनैत व्यंग है
इसमें बच्चों ने मंच संचालन संवाद अदायगी और अभिनय की बारीकी को बहुत मन से सीखा थिएटर गेम द्वारा उनके अंदर आत्मविश्वास और किस्से कहानियों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाने की कोशिश की गई नाटक दर्शकों को बहुत पसंद आया तालिया की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा बच्चों के आत्मविश्वास को एक ऊंचाई तक ले गया वर्कशॉप के प्रशिक्षक वरिष्ठ रंगकर्मी सचिन चंद्रा है । और इस नाटक के लेखनऔर निर्देशन भी सचिन चंद्रा ने ही किया , नाटक के सह निर्देशक अंकित टंडन थे संस्था स्वाग रंग के सदस्यों ने इसमें भरपूर सहयोग किया प्रस्तुति सहायक मेकअप ममता केसरवानी ,वस्त्र विन्यास अनुराधा श्रीवास्तव प्रस्तुति में स्कूल प्रशासन ने वर्कशाप को भरपूर सहयोग और प्यार दिया
