Friday, June 5Ujala LIve News
Shadow

केक व मिष्ठान वितरण कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

 केक व मिष्ठान वितरण कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

प्रयागराज सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में केक व मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55 वाँ जन्मदिन मनाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सीएम योगी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना की और उन्हें प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई व शुभकानाएं प्रेषित की। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। अपराधी माफ़िया बिलों में दुबके हैं या अपना मार्ग बदल दिया है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था व विकास आज यूपी की पहचान है। 2027 में भी जनता का विश्वास भाजपा पर कायम रहेगा। रणजीत सिंह प्रभाशंकर पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, अनुज कुशवाहा, रमेश पासी, शशि वार्ष्णेय, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, पप्पू पांडेय, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, पार्षद दीपिका पटेल, प्रियंका पाराशर,, राजेश गोंड ,दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, मयंक दुबे, विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह गोलू, सुजीत कुशवाहा, वंदना शर्मा, कंचनलता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *