“उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल” के तत्वावधान में स्वर्णकार चेतना के बैनर तले

प्रयागराज
“उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल” के तत्वावधान में स्वर्णकार चेतना के बैनर तले संस्थापक/संयोजक कुलदीप सोनी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वर्मा वीर जी के नेतृत्व में दशाश्वेमेध घाट पर माँ गंगा मैया के पावन धार्मिक स्थल में स्वच्छता अभियान के दौरान घाट पर उपस्थिति समस्त सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य सदस्यों के द्वारा सफलता पूर्वक साफ सफाई अभियान चला कर समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा की ओर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध कराते हुए प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया! कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी लोगों का मन भक्ति भाव से ओत-प्रोत हुआ माँ गंगा मइया के प्रति अपनी श्रद्धापूर्वक आस्था प्रकट किया! उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल इकाई के जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वर्मा वीर जी ने बताया कि व्यापारियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र के अलावा धार्मिक आस्था एवं जनकल्याण के कार्यो में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा भविष्य में भी इसी प्रकार के जन एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे नगर अध्यक्ष पंकज सोनी जिला महामंत्री विशाल वर्मा ने सभी को धन्यावाद ज्ञापित कर समापन किया उपस्थिति लोगो में,रोहित वर्मा,श्याम जी वर्मा,प्रवीन केसरवानी,सुधीर वर्मा, राजीव सोनी,शिवम वर्मा, वैभव वर्मा,अंकित जी, तिलक सेठ,अंकुर जी, मामा जी,राम मोहन शर्मा, सोनू जी,दिनेश वर्मा, योगेन्द्र वर्मा,प्रेम वर्मा,अश्वनी वर्मा,गौरव वर्मा, रितेश वर्मा रमेश वर्मा,आदि लोग मौजूद थे
