Tuesday, July 21Ujala LIve News
Shadow

जगत के नाथ को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग

*जगत के नाथ को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग*

*भगवान जगन्नाथ जी भक्तों को दिए तिरुपति बालाजी के स्वरूप का दर्शन

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ जी का दिव्य श्रृंगार दर्शन और 56 महाभोग प्रसाद का वितरण का आयोजन प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर प्रयागराज में आयोजित किया गया इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के व्यंजनों से महाभोग लगाया। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती मंत्री गगन दास गुप्ता उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता अमर रस्तोगी, राजेश केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, पप्पू कलश,शशिकांत जायसवाल पूनम गुप्ता,पप्पू, विजय वैश्य, उमेश चंद्र जायसवाल,अजय अग्रहरि आदि ने आरती उतार कर महाभोग प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।
रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी तिरुपति बालाजी जी के स्वरूप का श्रृंगार दर्शन किया गया और उन्हें भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के महाभोग के व्यंजनों में मुख्य रूप से भात,कढी,रोटी,कोहडे की सब्जी,चावल की खीर,मूंग का पापड़, मूंग की खिचड़ी, आचार, पकौड़ी, मुरब्बा, जलेबी,दमालू,खाजा,ठोकवा,
खुरमा,छाछ, दही,घृत, मक्खन,रबडी,मलाई,माल पुआ, राजभोग,झेवर,छेने का रसगुल्ले,मगज का लड्डू,मीठी बुनिया,बूंदी रायता,इमरती, रसमलाई,शहद,जल,शरबत, मीठापान, पान सुपारी, लौंग इलायची,मठरी,खम्मन,ढोकला,हलवा,दही बडा, पनीर, आलू पापड़, पेडा, बर्फी, परवल की मिठाई, आम ,नाशपाती, अमरूद ,सेब, जामुन, पपीता, आंवला, पका कटहल, पका बड़हर, आदि रहेंगे।
इस अवसर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने किया।
इस अवसर अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भैया, पार्षद कुसुमलता गुप्ता,संजय वैश्य ,राजेश गुप्ता। कार्तिक श्रीवास्तव, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, सुनील कुमार संजय गुप्ता,रीना साहू मंजू गुप्ता सरिता मिश्रा चतुर्वेदी लता उपाध्याय मीना देवी गीतांजलि गुप्ता महेश सोनी संदीप गुप्ता शिवम अग्रहरी अनूप मिश्रा अतुल खन्ना कार्तिक श्रीवास्तव साक्षी केसरवानी मालती केसरवानी सुनीता साहू प्रीति गुप्ता आदि भक्तगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *