इंटरनेशनल प्रयागराज फ़िल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनें मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला

चित्रकूट
संगम नगरी प्रयागराज में अक्टूबर नवंबर में होने वाले इंटरनेशनल प्रयागराज फ़िल्म फेस्टिवल का मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला हिस्सा बन गए हैं.आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने अभिनेता राजा बुंदेला को आयोजन में शामिल होने पर पटका उढ़ाकर और मुमेंटो देकर सम्मानित किया।राजा बुंदेला ने
बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने और जन जन तक पहुँचाने के लिए इस महोत्सव का हिस्सा बनने की सहमति दी है.राजा बुंदेला के जुड़ने से इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी.
