कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में
कारगिल दिवस को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल जी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। आपने कहा कि यह सिर्फ सैन्य जीत की तारीख नहीं है, बल्कि यह दिन है कि अमर बलिदान की गाथा है, जिसे याद करके आज भी हर भारतीय की आँखें नम हो जाती हैं। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने बर्फ से ढकी कारगिल की बर्फीली और जानलेवा चोटियों से दुश्मनों को खदेड़कर भारत की पावन धरती पर तिरंगा फहराया था। 18,000 फीट की ऊँचाई, शून्य से कई डिग्री नीचे गिरता तापमान, हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवाएँ और सामने से आती दुश्मनों की अंधाधुंध गोलियाँ। ऐसी मौत के साये में भी हमारे देश के बेटों के कदम पीछे नहीं हटे। उनके दिल में बस एक ही धुन सवार थी— “मेरी भारत माँ पर कोई आँच न आए।”
प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना पाठक जी ने भी कारगिल विजय दिवस पर उन सभी अमर शहीदों के चरणों में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, और एनसीसी कैडेट्स से कहा आज अपनी आँखों के इन दो बूँद आँसुओं को उन शहीदों के नाम करें और अपने दिल में एक दीप जलाकर यह वादा करें कि हम उनके इस बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
उप प्राचार्य डा इभा सिरोठिया, डीन डॉ अंजू जी, डॉ नीलांजना जैन जी , चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी जी ने भी फूल चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ दीपशिखा ने कैडेट्स को कारगिल डॉक्यूमेंट्री दिखाई, इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि हेतु महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं और एनसीसी कैडेट्स में भाग लिया।
