Monday, July 27Ujala LIve News
Shadow

भरतकूप से शुरू हुई बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा क़ी गांव -गांव पांव -पांव यात्रा

भरतकूप से शुरू हुई बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा क़ी गांव -गांव पांव -पांव यात्रा

चित्रकूट l पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व में अराजनैतिक गांव -गांव पांव -पांव यात्रा सोमवार को भरत जी मंदिर भरतकूप से पूजा अर्चन के साथ शुरू हुई l धर्मनगरी के प्रमुख संतों नें यात्रा में सहभागिता क़ी और पृथक बुंदेलखंड राज्य मुद्दे को अपना जोरदार समर्थन दिया l
कामतानाथ जी प्रमुख द्वार के संत मदनदास महराज नें कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बने बिना समग्र विकास क़ी संकल्पना बेमायने है l दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास महराज नें कहा कि बुंदेलखंड राज्य क़ी मांग जन -जन को उठाने क़ी जरूरत है ताकि यह विचार क्रांति बने l गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी नें कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य क़ी मांग अब अंतिम पायदान में है जल्द ही इसके परिणाम आएंगे l मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीपदास महराज नें यात्रा क़ी सफलता क़ी कामना क़ी l भरतकूप मंदिर के महंत लवकुशदास महराज नें कहा कि अब धैर्य टूट रहा है दशकों पुरानी पृथक राज्य क़ी मांग पूरी होनी चाहिए l
बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजा बुंदेला नें कहा कि अगर पंजाबी का पंजाब और गुजराती का गुजरात है तों हम बुंदेलखंडियों का भी बुंदेलखंड होना चाहिए l आगे आइए हक मांगना हमारा अधिकार है l ज़ब हम विचार क्रांति तेज करेंगे तों मजबूर होकर सरकारें हमारी मांगे माननें पर विवश हो जाएंगी l
भरत मंदिर के बाद यात्रा भरतकूप कस्बे में पहुंची l यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पटेल के आवास में विशाल गोष्ठी हुई l हजारों लोगों नें यहां शिरकत किया l गोष्ठी को जयराम सिंह बछेउरा (बांदा )नें सम्बोधित करते हुए कहा अब भीख नहीं अधिकार चाहिए हमें बुंदेलखंड राज्य चाहिए l बुंदेली सेना के प्रभारी डा. आश्रय सिंह नें कहा कि युवा जिस दिन चाह लेंगे उसी दिन बुंदेलखंड राज्य बन जाएगा l भाकियू (किसान ) के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह बुंदेला नें कहा कि लड़ाई अब अंतिम चरण में है l लोग चेत गए तों अब राज्य बनने से कोई रोंक नहीं सकता l राजन धमेरिया दिल्ली, कालूराम प्रजापति नें भी विचार रखे l
यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र नें कहा कि यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग मिल रहा है l बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि 28 जुलाई को पहाडी कस्बे में स्थित शांतीदेवी इंटर कॉलेज में और हनुमत इण्टर कॉलेज नांदी में गोष्ठी और अरछा बरेठी गाँव में चौपाल कार्यक्रम होगा l इस मौके पर जानकी शरण गुप्ता, अतुल सिंह, सुनील पटेल, पप्पू खान, रामदास सिंह समेंत दर्जनों लोग यात्रा में साथ रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *