पल्स मल्टीस्पेशलिटी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण

प्रयागराज। पल्स मल्टीस्पेशलिटी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में मंगलवार को भगवान श्री हनुमान जी की पावन प्रतिमा का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज के माननीय महापौर श्री गणेश केसरवानी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मनीष केशरी तथा लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने महापौर श्री गणेश केसरवानी जी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं डॉ. रश्मि केशरी एवं डॉ. शालिनी सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
अपने संबोधन में महापौर श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि पल्स मल्टीस्पेशलिटी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान है। यहाँ क्रिटिकल केयर सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अस्पताल प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर जनसेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
समारोह में माननीय पार्षद श्री सुनील केसरवानी जी, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जी, श्री मयंक यादव जी, संजय कुसवाहा जी, प्रकाश केसरवानी जी, संजय केसरवानी, विवेक अग्रवाल जी, आशीष द्विवेदी जी, संस्कार जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री हनुमान जी की आरती एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
पल्स मल्टीस्पेशलिटी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ने इस अवसर पर जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।
