Tuesday, July 28Ujala LIve News
Shadow

इलेक्ट्रो होम्योपैथी का एडवांस सीएमई का हुआ आयोजन

इलेक्ट्रो होम्योपैथी का एडवांस सीएमई का हुआ आयोजन

प्रयागराज
कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट रामबाग प्रयागराज में दो दिवसीय एडवांस इलेक्ट्रो होम्योपैथिक सीएमई का आयोजन किया गया जिसमें प्रयागराज मंडल से विभिन्न ई एच चिकित्सक शामिल हुए, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी (पूर्व वाइस चांसलर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) ने महात्मा मैटी की छाया पर माल्यार्पण के साथ किया। प्रमुख प्रशिक्षक डॉ एस आर द्विवेदी (प्रयागराज) एवं डॉ लालतेन्दु दलाई (उड़ीसा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद शुक्ला ने की, उन्होंने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लाभ को जन जन तक पहुंचाने एवं अपनी योग्यता को एक दूसरे से बांटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम में प्रमुख रूप से डॉ लख्मी प्रिया सुतार, डॉ सुशील, डॉ श्याम देव, डॉ शैलेन्द्र, डॉ संजीव, डॉ लोरिक, डॉ प्रगति,डॉ रंजना, डॉ हेमंत, डॉ प्रमोद, डॉ जावेद, डॉ सूर्य प्रकाश, डॉ पी एन इत्यादि चिकित्सक शामिल हुए, कार्यक्रम का समापन कल 29-जुलाई-26 को विधायक ई. हर्षवर्धन वाजपेयी के द्वारा सम्मिलित चिकित्सकों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *