Wednesday, July 29Ujala LIve News
Shadow

न्यायमूर्ति गौतम चौधरी करेंगे राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता/मुख्य आतिथ्य

न्यायमूर्ति गौतम चौधरी करेंगे राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता/मुख्य आतिथ्य

एक अगस्त को होने वाले भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज, प्रयागराज के नौ विद्यालयों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएँ संपन्न
प्रयागराज। भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के उपलक्ष्य में अखिलभारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) द्वारा आयोजित जिलास्तरीय माहव्यापी प्रतिभा खोज अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रयागराज के नौ विद्यालयों एवं संस्थानों में चित्रकला एवं पेंटिंग-मेहंदी -निबंध प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 1 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौधरी जी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) होंगे। उनके करकमलों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। न्यायमूर्ति श्री गौतम चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति समारोह को विशिष्टआयाम प्रदान करेगी।
प्रतियोगिताओं का आयोजन सर्वप्रथम राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन द्वारा स्थापित गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज मालवीय नगर से किया गया। इसके उपरांत एस. विद्या मंदिर, लूकरगंज, विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज, लूकरगंज, अल-कुरानिया स्कूल,नूरुल्ला रोड,एस.भारती विद्यालय,दरियाबाद,महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र बलुआघाट,सहित अन्य विद्यालयों एवं संस्थानों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था ने बताया कि इस माहव्यापी अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति,राष्ट्रभक्ति,रचनात्मकता तथा भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के आदर्शों के हिंदी -संस्कृत के प्रति जागरूकता विकसित करना है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल, राष्ट्रीय महासचिव अखिल कक्कड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंदी टंडन (पप्पन भैया), प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिडाना (बिट्टू भाई ) सहित संस्था के पदाधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम क़ो सकुशल संपन्न कराने मे डॉ विभा पांडे,पूनम मिश्रा, उमा, शोभा दरबारी,फरहत, मञ्जुला,मीनू चड्ढा,गीता सिड़ाना,सरोज यादव,रुक्मिणी, निधी,मंजू सिंह, डॉ नीता सेठ साहू, नीलम, माला बहल,सहबाज असलम आदि,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *