Wednesday, July 29Ujala LIve News
Shadow

गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं- डॉ कीर्तिका अग्रवाल

*प्रयागराज।* गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवकुटी स्थित प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव के विधिवत पूजन-अर्चन एवं गायत्री चेतना केंद्र, शिवपुरी, प्रयागराज में आयोजित गुरु सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कीर्तिका अग्रवाल जी उपस्थित रही।


कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान का स्मरण किया।
डॉ कीर्तिका अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा माना गया है। गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक एवं चरित्र निर्माता होते हैं। उनके सान्निध्य में व्यक्ति के भीतर ज्ञान, विवेक, अनुशासन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में गुरु का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। युवा पीढ़ी यदि अपने गुरुजनों के आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात करे, तो वह न केवल अपने जीवन को सफल बना सकती है, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। गुरु हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं तथा सत्य, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का पावन अवसर है। हमें अपने जीवन में उन सभी गुरुओं का सदैव सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने हमें शिक्षा, संस्कार, जीवन-मूल्य और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। गुरु का सम्मान करना हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारी सभ्यता की सबसे बड़ी पहचान है।
इस अवसर पर शिवकुटी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भोला सिंह जी, महामंत्री श्री अशोक कनौजिया जी, धर्मेंद्र त्रिपाठी जी अनुज कुशवाहा, कंचन लता, सोनू जायसवाल, महेंद्र तिवारी जी आकाश दुबे, दीप द्विवेदी शक्ति केंद्र संयोजक शैलेश पाल, सुरेश केसरवानी, उदय प्रताप सिंह, माया श्रीवास्तव, छाया श्रीवास्तव, शर्मिला गौतम, रवींद्र पुरी, एमके शर्मा, मंजू यादव, रीना गुप्ता शिवकुटी मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन भगवान महादेव के जयघोष एवं “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *