‘पर्यावरण सुरक्षा एवं विकास हमारा संवैधानिक दायित्व’ विषयक एकदिवसीय सेमिनार हुई आयोजित

प्रयागराज
विधि विभाग,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज एवं एम.सी.मेहता फर्म के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण को समर्पित ‘पर्यावरण सुरक्षा एवं विकास हमारा संवैधानिक दायित्व’ विषयक एकदिवसीय सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधि विभाग,बेनीगंज परिसर में किया गया।
प्रारंभ में विधि छात्राओं ऋचा द्विवेदी एवं स्नेहा ने सरस्वती वंदना की तथा संपूर्ण समारोह का संचालन छात्र-छात्रा संस्कार साहू एवं वरुणा ने किया।।
अतिथियों का स्वागत विधि विभाग अध्यक्ष डॉ नीलम सिंह ने किया तथा कार्यक्रम के विषय संदर्भ पर प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह ने अपने विचार रखे।
अतिथियों का परिचय डॉ कृतिका सिंह ने दिया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ स्वाति ने किया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ पंकज कुमार रहे तथा आयोजक सचिव श्री वैभव सिंह रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री तेजस जायसवाल(भारतीय वन सेवा) ने ऑनलाइन मोड में अपने विचार रखे तथा पर्यावरण की संरक्षा-सुरक्षा एवं विकास पर जोर देते हुए सभी की सहभागिता पर बात की।
विशिष्ट अतिथि एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि विभाग के सह आचार्य डॉ हरिवंश सिंह ने पर्यावरण संबंधित संवैधानिक एवं वैधानिक विषयों पर तमाम उदाहरणों के साथ अपनी बात रखी और पर्यावरण को जीवन की व्यवहारिक स्थितियों से जोड़ते हुए पर्यावरणीय दायित्व के प्रति सबको सजग किया तथा देश समाज के विकास के साथ-साथ पर्यावरण की शुद्धता सुरक्षा और विकास के क्रम को कैसे संतुलन के साथ आगे बढ़ाना है इस पर बहुत ही सरस पूर्ण ढंग से संवाद किया।
समारोह के प्रमुख वक्ता,अधिवक्ता एवं एम.सी. मेहता फर्म से संबद्ध देवकांत कुमार ने पर्यावरण क्षरण के प्रति सबको आगाह करते हुए कहा कि हमारा पर्यावरण अगर सुरक्षित रहेगा तभी हम सब का जीवन सुरक्षित रहेगा और इसलिए हम मनुष्यों का यह पहला कर्तव्य है कि समस्त जीव-जंतु,पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी का सम्मान करें और उसे बेहतर करें तथा ख़राब और नष्ट होने से बचाएं।
पर्यावरण आधारित निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम- सुनैना वर्मा,
द्वितीय-ओम यादव एवं
तृतीय-आशुतोष सिंह रहे।
साथी उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं विकास हेतु शपथ भी ली तथा कार्यक्रमोपरांत परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ गिरजेश सिंह, डॉ श्लेष गौतम,डॉ पंकज रावत,डॉ पवन कुमार,डॉ मुक्ति जायसवाल,डॉ अनामिका सिंह डॉ नेहा भारती,डॉ अजय गुप्ता, डॉ चंद्रनाथ,डॉ राष्ट्र गौरव,डॉ किरण सिंह, डॉ आकाश राम, डॉ हरीश तिवारी,डॉ संदीप मिश्रा,श्री प्रशांत,श्री धीश गुसिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की समुचित भागीदारी रही।
