Wednesday, July 29Ujala LIve News
Shadow

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास की 650 वी जयंती पर उनको नमन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास की 650 वी जयंती पर उनको नमन 

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वाराणसी के सीर गोवर्धन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ समारोह में सहभागिता की।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों तक संगठन की पहुंच को और सशक्त बनाने की दिशा में इस अभियान को भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की व्यापक जनसंपर्क रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *