सेंट जोसेफ्स कॉलेज में ASISC फादर जॉर्ज हेस, एस.जे. स्मृति वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता जोनल स्तर 2026 का आयोजन

उजाला शिखर
प्रयागराज, सेंट जोसेफ्स कॉलेज, प्रयागराज में शुक्रवार को ASISC फादर जॉर्ज हेस, एस. जे. स्मृति डिक्लेमेशन प्रतियोगिता (जोनल स्तर 2026) का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन युवा वक्ताओं को अपनी प्रभावशाली वाक्पटुता तथा भाषण कौशल प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करने वाला रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अबिएल सनीश थॉमस द्वारा प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात कॉलेज के गान-दल (क्वायर) ने मधुर भजन प्रस्तुत किया। सेंट जोसेफ्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रेव, फादर वॉल्टर डी’सिल्वा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दी। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रश्मि जैन, श्री प्रांजल परिहार तथा डॉ. मृत्युंजय राव ने किया, जबकि कॉलेज कैप्टन अनोश के, जॉन ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में भाग लिया तथा अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और उत्कृष्ट वक्तृत्व-कौशल का परिचय दिया। निर्णायकों के विचार-विमर्श के दौरान कक्षा आठ के विद्यार्थी श्रीधर पुरी ने मनमोहक बाँसुरी वादन प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे:
सब-जूनियर वर्गः
प्रथम स्थान अलीशा अली (गर्ल्स हाई स्कूल)
द्वितीय स्थान दक्ष राज तलवार (सेंट जोसेफ्स कॉलेज)
जूनियर वर्गः
प्रथम स्थान सानिध्य शर्मा (सेंट जॉन्स को-एड स्कूल)
द्वितीय स्थान जैनब सीमाब (गर्ल्स हाई स्कूल)
वरिष्ठ वर्गः
प्रथम स्थान आयुषी यादव (गर्ल्स हाई स्कूल)
द्वितीय स्थान – दक्ष अभिषिक्त लायल (सेंट जोसेफ्स कॉलेज)
प्रतिभागी विद्यालयों ने इस आयोजन की सराहना की। बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज के श्री जे. लॉरेंस तथा सेंट मैरीज कॉन्वेंट की सना हाशमी ने प्रतियोगिता के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों के उच्च स्तरीय प्रदर्शन की भी सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा श्रीमती सी. वेस्ली ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लिंडा शेन गैफनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक वक्तृत्व कला को प्रोत्साहित करने तथा विद्यालयों के बीच स्वस्थ एवं सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाला यह बादगार साहित्यिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
