Friday, July 31Ujala LIve News
Shadow

पत्रकार आरव भारद्वाज के बाबा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकार आरव भारद्वाज के बाबा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने दी श्रद्धांजलि

ऑनलाइन शोकसभा में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना

 

प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सह कोषाध्यक्ष आरव भारद्वाज के पूज्य बाबा स्वर्गीय राधे कृष्ण पांडे के निधन पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की ओर से शुक्रवार की शाम ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इससे पूर्व जैसे ही स्वर्गीय राधे कृष्ण पांडे के निधन का समाचार मिला, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब से जुड़े व अनेक पत्रकार उनके निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार प्रातः निकली अंतिम यात्रा में भी पत्रकार शामिल हुए और दिवंगत को भावभीनी विदाई दी।

ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा में क्लब की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संस्थापक संरक्षक वीरेंद्र पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व सचिव कुलदीप शुक्ला,पवन उपाध्याय, शम्स ताज, अनम फातमा, आशीष भट्ट, bh धीरज कुमार, परवीन मिश्रा,अरविंद सिंह, डॉ. जैदुल्लाह, विशाल श्रीवास्तव, शमशाद अहमद, विकास मिश्रा, मोहम्मद लईक, अनंत पांडे, भालचंद्र पांडे, रंजीत निषाद, कुलदीप शुक्ला, विजीत कुशवाहा, आरिज, जाबिर अली, रचना त्रिवेदी, रजनीश यादव, हिमान्शु, सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राधे कृष्ण पांडे को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *