Sunday, August 16Ujala LIve News
Shadow

रिजर्व पुलिस लाइन्स में उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

*रिजर्व पुलिस लाइन्स में उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*


ब्यूरो चीफ -अशवनी रोहिला

*सहारनपुर।* तिरंगे की शान और देशभक्ति के जयघोष के साथ शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित क्वार्टर गार्द में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार ने एकजुट होकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

समारोह के मुख्य अतिथि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन सिंह* ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व और संकल्प का दिन है। उन्होंने समस्त पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

*उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित*
समारोह के दौरान कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण, सराहनीय कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं हेतु चयनित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को *पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह”* प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *