Friday, August 14Ujala LIve News
Shadow

देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ निकाली गई

देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ निकाली गई


आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इन्टर कॉलेज (हिन्दी माध्यम ) एवं आर्यकन्या इण्टर कॉलेज (अंग्रेजी माध्यम )मुठ्ठीगंज में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत- प्रोत तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकायें, शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेविकायें और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)के कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता के नारे के साथ तिरंगा यात्रा पूरी की। महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन समारोह कार्यक्रम भी मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल ने की। इस पावन अवसर पर शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जयसवाल जी ने कहा सभी धर्म से ऊपर उठकर इस आजादी के महोत्सव को मनाया जाता है। क्योंकि देश आजाद है तो हम आजाद हैं। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका, लेखिका डॉक्टर अंकिता राज ने अब्दुल कलाम की हार्ड वर्किंग जीवनी से बच्चों को मोटिवेट किया। ‘मेरा एक ही देश ।मेरा एक ही नारा। जहां जाऊं मैं वहां लहराए तिरंगा’ इस श्लोगन से अपने देशभक्ति के उद्गार को व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, गौरव और संप्रभुता का प्रतीक है। अतिथिओं में डॉ हरिशचंद्र जायसवाल प्रो. बीना जायसवाल,डॉ उमा, श्री रविंद्र जायसवाल, श्री विजय, श्री मदन जी नें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया साथ ही देश के संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. इभा सिरोठिया, श्रीमती नीना प्रजापति , श्रीमती ऋचा तिवारी उपस्थित रहीं । प्रो . इभा सिरोठिया डाॅ रंजना त्रिपाठी और डाॅ चित्रा चौरसिया ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका श्रीमती ऋचा सिंह पठानिया ने अपने वक्तव्य की शुरुआत करते हुए कहा देश की आजादी में गांधी, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद के योगदान को भुला नहीं जा सकता आज हम उनके सपनों के भारत को जीवंत बना रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चीफ प्राक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य प्रोफेसर ईभा सिरोठिया, डीन डॉ.अंजू श्रीवास्तव, प्रोफेसर नीलांजना जैन, डॉ. चित्रा चौरसिया, डॉ नाजनीन, डॉ सव्यसाची, डॉ दामिनी, डॉक्टर सुधा, डॉ भारती इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *