Monday, October 5Ujala LIve News
Shadow

वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार पार्टी कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं ने दी बधाई

वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

पार्टी कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं ने दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार घोषित किया। सोमवार को संगठन के केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। सूचना के मिलने के बाद राधाकांत ओझा सबसे पहले संघ कार्यालय गये उसके बाद सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राधाकांत ओझा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन ने हमेशा जो जिम्मेदारी दी उसका उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया। राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर राधाकांत ओझा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता किसी भी उच्च संगठनात्मक पद तक पहुंच सकता है। पार्टी ने जो विश्वास जताकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 2027 के चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेंगे और विजय पताका फहराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कभी नहीं भागते। वे भी कभी संगठन द्वारा दिए गए किसी भी कार्य से पीछे नहीं हटे। संगठन की दृष्टि में हर कार्यकर्ता रहता है जिसको जब जो मिलना होता है मिल जाता है। अधिवक्ता हितों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, दीप द्विवेदी, राजेश गोंड , पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, दिलीप चौरसिया अजय सिंह सहित अधिवंतगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *