Monday, October 5Ujala LIve News
Shadow

वीरांगना रानी दुर्गावती को किया गया नमन

 वीरांगना रानी दुर्गावती को किया गया नमन

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि रानी दुर्गावती को उनकी वीरता और साहस के लिए युगों तक याद किया जायेगा। अपने गोंडवाना राज्य की रक्षा के लिए उन्होंने वीरतापूर्वक मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला किया। मुगलों के सामने उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। रानी दुर्गावती ने नारी सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी दुर्गावती ने अपने समाज राज्य की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण न करके खुद को अपने खंजर से अपने पेट में वार करके वीरगति को प्राप्त हुईं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आज की पीढ़ी को ऐसी महान वीरांगना के बारे में बताएं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना युगों में जन्म लेती हैं जिन्होंने मातृ शक्ति की वीरता का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ शैलेश पांडेय ने रानी दुर्गावती के जीवन उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेन्द्र गौड़ ने किया। इससे पहले रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अमित गोंड, मो सरीफ, राम नरेश गोंड, पार्षद प्रवीण भारती, राम लला गोंड, अनिल विश्वकर्मा, मोहित गुप्ता, पूजा गोंड, बजरंग बहादुर गोंड आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *