Sunday, November 22Ujala LIve News
Shadow

दो दिवसीय जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

प्रयागराज।विष्णु भगवान इंटर कॉलेज में आयोजित प्रयागराज जिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी के द्वारा किया गया समापन समारोह के दिन भी विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों का रहा दबदबा सभी बच्चों ने अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया मिनी बालक प्रतियोगिता में खेल गांव के बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीते प्रतियोगिता में कैंट बॉक्सिंग अकैडमी बृज बिहारी सहाय विद्यालय के बालकों ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे के अखिल शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन विश्वकर्मा पार्षद अलोपीबाग सचिन मिश्रा सदस्य शिवम मिश्रा और प्रयागराज जिला मुक्केबाजी संगठन के सदस्य अभय कुमार युवराज मिश्रा सचिव अतुल सिद्धार्थ ने बच्चों को उनकी उपलब्धियां पर बधाइयां दी और मेडल दिये । प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण बिंदु प्रयागराज मुक्केबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निवेश पाल सुदीप यादव और विक्रम वार्ष्णेय रहे जिन्होंने बच्चों का खूब हौसला अफजाई किया और प्रयागराज संगठन की तरफ से इनको सम्मानित भी किया गया।
सभी खिलाड़ियों ने अपने खेल का बहुत ही अच्छा उत्साह दिखाया। महापौर और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया और मुक्केबाजी को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया और शुभकामनाएं दी गई। निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई आशीष राय अंकित गुप्ता अमित गुप्ता विनय त्रिपाठी अविनाश द्विवेदी सुशील कनौजिया राजेश कन्नौजिया सुशील कुमार द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना अथक सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *