Sunday, November 22Ujala LIve News
Shadow

लोकार्पण होगा डॉ रंजना त्रिपाठी के गाए लोकगीत का,प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव करेगा समारोह का सीधा प्रसारण

लोकार्पण होगा डॉ रंजना त्रिपाठी के गाए लोकगीत का,प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव करेगा समारोह का सीधा प्रसारण

 

प्रयागराज, संगम नगरी की विश्व प्रसिद्ध उद्घोषक, लेखिका एवं गायिका डा रंजना त्रिपाठी के लोक गीतों पर आधारित वीडियो एल्बम का भव्य समारोह में लोकार्पण किया जाएगा. बेटी की बिदाई और उसके जीवन पर आधारित इस अल्बम की शूटिंग प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर की गई है. इस अल्बम में स्थानीय कलाकारों को काम करने का अवसर मिला है साथ ही संगीत के कलाकारों को भी दर्शाया गया है, निमिया द फोक नाम से लोकर्पित हो रहे इस अल्बम को शहाब इलाहाबादी और वाई एन आर ओरिजनल प्रस्तुत कर रहे हैँ. अल्बम में सुमधुर म्यूजिक अफसर आलम ने दिया है जबकि प्रोग्रामिंग सर्वेश सिंह की है. अल्बम की लान्चिंग में शहर के खातिलब्ध लोग उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम 23 नवंबर कों आर्य कन्या पी जी कॉलेज में दोपहर एक बजाकर तीस मिनट पर शुरू होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन श्री श्र पंकज जयसवाल जी करेंगे lइस अवसर पर डा रंजना त्रिपाठी लाइव सिंगिंग भी करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *