साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन यात्रा का व्यापार मंडल ने किया स्वागत
दिखी गंगा जामुनी तहजीब की सुन्दर झलक

प्रयागराज।
साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। मीरापुर गुरुद्वारे एवं सदियापुर गुरुद्वारे की यात्रा जुलूस भी कोतवाली पर शामिल हुआ।
पंच प्यारों के अगुवाई में निकाली गई यात्रा में सेवाकार सड़कों पर झाड़ू लगाकर पानी डालकर फूल छीडकर सड़कों को पवित्र कर रहे थे फिर शोभा यात्रा आगे बढ़ रही थी।गुरुद्वारे प्रबंधित विद्यालय की छात्राएं ढोल ताशे पर गुरु जी की महिमा धुन बजा रही थी व सम्पूर्ण संगत में उपस्थित महिलाएं कीर्तन भजन गाती चल रही थी।
प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा लाल डिग्गी पर पंच प्यारों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं नखास कोहना ख़लीफ़ा मंडी व्यापार मंडल द्वारा नख़ास कोहना पर संगत का स्वागत किया गया, पीस कमेटी के अध्यक्ष चांद मियां, प्रवक्ता मोहम्मद अकरम ने भी पंच प्यारो को माला पहनकर स्वागत किया।
शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रही।डी सी पी सागर जैन जी के नेतृत्व में एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुल्दाबाद थाने के इंचार्ज केशव वर्मा,थाना शाहगंज के सचान, कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने में लगे रहे।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला ,सोहेल अहमद ,सरदार जितेंद्र सिंह ,महमूद अहमद ख़ान, साहिल अरोड़ा ,शुभम केसरवानी, सरदार हरजिंदर सिंह , सरदार दलजीत सिंह , मो ० सैफ अहमद , रोहित चौरसिया , अनुभव केसरवानी, नैयीमुद्दीन मुन्ना , मो० अकरम शगुन, मो० आमिर , रोहित अरोड़ा , प्रफुल मित्तल आदि शामिल हुए।
