दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 व 7 अक्टूबर को प्रयागराज में प्रवास करेंगे , जहां विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड पर पहुंचेंगे , तत्पश्चात श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर म्योहाल चौराहे पर सम्मिलित होंगे। तदोपरांत शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे , जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा उसके उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
अगले दिन सुबह 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे प्रयागराज महानगर , यमुनापार और गंगापार के संयुक्त कार्यक्रम सेवा ज्योति यात्रा में सुभाष चौराहे पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

