Monday, October 5Ujala LIve News
Shadow

सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 219 बच्चों को हुआ स्वर्णप्राशन – डॉ जी एस तोमर

सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 219 बच्चों को हुआ स्वर्णप्राशन – डॉ जी एस तोमर
—————————————


सुदर्शन हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर त्रिवेणीपुरम, झूँसी एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दि.5 अक्टूबर, 2026 को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर नि:शुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन झंडु इमामी समूह के सौजन्य से किया गया जिसमें नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष की आयु तक के 219 बच्चों को स्वर्ण विन्दु के रूप में स्वर्णप्राशन की खुराक दी गयी। विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष, प्रो. (डॉ) जी एस तोमर ने स्वर्ण बिंदु के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि स्वर्णप्राशन से बच्चों को दीर्घायु, ऊर्जा, मेधाशक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ बाल्यावस्था में होने वाले सामान्य रोगों से भी लड़ने की शक्ति में भी वृद्धि होती है । उन्होंने बताया कि सितम्बर का महीना पोषण माह के रूप में मनाया जाता है । इस माह में कराया गया स्वर्ण प्राशन कई गुना अधिक प्रभावी होता है । विगत साढ़े तीन वर्षों से अधिक समय से स्वर्णप्राशन का यह कार्यक्रम प्रति माह निरंतर चलाया जा रहा है । जिसमें अब तक 6867 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जा चुका है । सुदर्शन आयुर्वेद केन्द्र के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की यह खुराक विगत साढ़े तीन वर्षों से प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के दिन बच्चों को नि:शुल्क पिलाई जा रही है । इस पुनीत संस्कार हेतु वांछित औषधियाँ नि:शुल्क उपलब्ध कराने हेतु डॉ तोमर ने झंडु इमामी समूह का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *