सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

उजाला शिखर
प्रयागराज
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।अतिथि जनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ I प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र द्वारा अतिथियों का परिचय एवं सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में न्यायामूर्ति शेखर यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के कोषाध्यक्ष सतीश साहू ने अपने विचार प्रस्तुत किया I बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा आभार ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संजय कुमार मिश्र ने किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मिशन – तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के सभी भैया बहन हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम का जय घोष करते हुए नैनी क्षेत्र का भ्रमण किए I उक्त अवसर पर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
