गॉड्स ग्रेस स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज को किया नमन

प्रयागराज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गॉड्स ग्रेस स्कूल, पूरब पट्टी, महेवा, प्रयागराज में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज केशरी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को नमन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रोज़ सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, कुल भास्कर जी , किशन शुक्ला जी और जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ।
जय हिंद! 🇮🇳
