Sunday, August 16Ujala LIve News
Shadow

स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी प्रयागराज संगम का सेवा संकल्प — स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्तदान

स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी प्रयागराज संगम का सेवा संकल्प — स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्तदान

प्रयागराज,
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा होटल रविशा कॉन्टिनेंटल, प्रयागराज में ध्वजारोहण के पश्चात स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में *माननीय न्यायमूर्ति श्री क्षितिज शैलेंद्र* जी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का उत्कृष्ट माध्यम बताते हुए रोटरी प्रयागराज संगम के इस प्रयास की सराहना की और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्र के प्रति अपने गौरव को व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर में रोटरी परिवार एवं समाज के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 22 यूनिट रक्त का दान किया गया। रक्तदान करने वालों में क्लब ट्रेनर रोटेरियन मन्दीप श्रीवास्तव, रोटेरियन डॉ. गोपेश चौकसे, रोटेरियन डॉ. संदीप शुक्ला, सोनी चौरसिया, रोटेरियन सचिन उपाध्याय सहित अनेक रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में अनुराग अस्थाना, डॉ. प्रियम शुक्ला, डीआरआर डॉ. गरिमा सिंह, अतीश चौरसिया, पार्थ यादव, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अविनाश कुमार, एकता जायसवाल, विशाल तलवार, अमिता तलवार, वर्तिका सिंह, अरविंद शुक्ला, अनुभव केसरवानी, जवाहरलाल एवं सौरभ अग्रहरि सहित रोटरी परिवार एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

रक्तदान शिविर के माध्यम से रोटरी प्रयागराज संगम ने एक बार फिर अपने मूल मंत्र “Service Above Self” को सार्थक करते हुए यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय सेवा के रूप में दिखाई भी देनी चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री क्षितिज शैलेंद्र जी, क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह, सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, रोटरी सदस्यों तथा सहयोगी चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 22 यूनिट रक्तदान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज के लोग सेवा के उद्देश्य से एकजुट होते हैं तो उनका छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

**“रक्तदान करें — जीवन बचाएं।

स्वतंत्रता का उत्सव मानवता की सेवा के साथ मनाएं।”**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *