Sunday, August 16Ujala LIve News
Shadow

तिरंगा हमारी पहचान भारत हमारा अभिमान: केशव

तिरंगा हमारी पहचान भारत हमारा अभिमान: केशव

देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व है : केशव

हमारी सरकार का संकल्प है- हम वोट बैंक के लिए देश हित से समझौता नहीं करेंगे

आजादी के बाद की सरकार ने सत्ता की मलाई खाई देश की भलाई के बारे में नहीं सोचा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के साथ झंडारोहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व है। राष्ट्रनिर्माण में हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव और ‘नागरिक देवो भवः’ का मंत्र ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है। कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के भाव से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों एवं महान राष्ट्रनायकों की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सरकार ने सत्ता की मलाई खाई देश की भलाई के बारे में नहीं सोचा। हमारी सरकार का संकल्प है- हम वोट बैंक के लिए देश हित से समझौता नहीं करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के स्वरों ने आज पूरे देश को राष्ट्रप्रेम और असीम गौरव से भर दिया है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने किया। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, पीयूष रंजन निषाद, सुरेंद्र चौधरी, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, आनंद सोनकर, विजय द्विवेदी, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, नवाब खान, राजेश गोंड, आनंद जायसवाल, राजेश सोनकर, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, प्रवीण भारती आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में हुए शामिल विभिन्न सामाजिक लोगों से की मुलाकात

डिप्टी सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के. पी. कॉलेज ग्राउंड से निकाली गई विशाल बाइक रैली (तिरंगा यात्रा) में सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के आयोजक भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव रहे। इसके बाद डिप्टी सीएम ने जगद्गुरु शंकराचार्य श्री वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंत यमुना पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ एलएस ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बाबू जायसवाल द्वारा आयोजित हुए सामाजिक कार्यकम में सम्मिलित हुए। भाजपा नेता आशीष गुप्ता, अधिवक्ता योगेश सोनकर के आवास पर जाकर परिजनों से स्नेहिल भेंट की व अधिवक्ता बालकृष्ण पांडेय के आवास जाकर उनकी भाभी के निधन पर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

‘वंदे मातरम्’ का नाम सुनते ही गांधी परिवार और उनके इशारों पर रेंगने वाली कांग्रेस के भीतर बौखलाहट और बेचैनी दौड़ जाती है

अपने चार दिवसीय प्रयागराज प्रवास के अंतिम दिन रविवार को कौशांबी रवाना होने से पूर्व सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का नाम सुनते ही गांधी परिवार और उनके इशारों पर रेंगने वाली कांग्रेस के भीतर बौखलाहट और बेचैनी दौड़ जाती है। आजादी के पहले और इसके बाद अपनी स्थापना से ही तुष्टिकरण कांग्रेस का स्थायी भाव रहा है। इसलिए राहुल गांधी और उनकी माताजी श्रीमती सोनिया गांधी का नेतृत्व आज तक इससे पिंड छुड़ाने में नाकाम रहा है। श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी रचना ‘आनंद मठ‘ में ‘वंदे मातरम्’ में मां भारती की तुलना मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी से की थी जो आजादी के संघर्ष में स्वतंत्रता सेनानियों का महामंत्र बना। लेकिन इस संघर्ष के दरम्यान ‘वंदे मातरम्’ का विरोध ऑल इंडिया मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना ने किया। उनका विरोध मतलब उनके इशारों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस का विरोध। आज भी मुस्लिम वोटबैंक के चक्कर में उसी भंवर में फंसी कांग्रेस उसी कुत्सित मानसिकता को आगे बढ़ा कर नफ़रत का बाज़ार बढ़ा रही है। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में जो हुआ, उसने गांधी परिवार और कांग्रेस के असली राष्ट्र-विरोधी चेहरे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। दशकों तक शुरुआत के दो छंदों तक वंदे मातरम् को बांधने वाली कांग्रेस आज पूरे ‘वंदे मातरम्’ के गायन पर बिलबिला रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, कविता पटेल, पार्षद राजू शुक्ला, पार्षद दीपिका सिंह पटेल, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *