पूनम संत महिला एवं विकास समिति, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा पुलिस जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

भोपाल, 31 अगस्त 2026।
पूनम संत महिला एवं विकास समिति, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अयोध्या नगर थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता प्रकट करना था।
कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना कैथवास जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारीगण ने थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी, उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं तथा मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया। पुलिस जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए समिति की पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना कैथवास, प्रदेश सचिव श्रीमती नीरा सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता वाधवानी, जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा सहित समिति की अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों और समिति की पदाधिकारीगण के बीच आत्मीयता एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। समिति की ओर से कहा गया कि पुलिस के जवान दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और महिला शक्ति द्वारा समाज के सुरक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश प्रस्तुत करता है।
