रक्षा बंधन एवं स्नेह मिलन समारोह में दिखी भाईचारे की अनूठी मिसाल

ज्ञानपुर। सुन्दरपुर शिवाला देवस्थान पर समाज विकास मंच के तत्वावधान में रक्षा बंधन एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, युवा एवं समाज विकास मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज विकास मंच के अध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय जी को सैकड़ों बहनों ने स्नेह एवं अपनत्व के साथ रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। बहनों ने अभिषेक पाण्डेय जी को अपना भाई मानते हुए उनके मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बहनों के इस आत्मीय स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप उपहार में साड़ी भेंट की गई, जिसे सभी ने प्रेम और भाईचारे की भावना के रूप में स्वीकार किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं समाज विकास मंच के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
