उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कौशाम्बी में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजित

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कौशाम्बी में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे कौशाम्बी परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 50 से अधिक अध्यापकों ने सहभागिता की | प्रधान कार्यालय से आये महाप्रबंधक महोदय श्री संतोष पाण्डेय ने शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार स्कूल के दिनों से आप मार्गदर्शन देते आ रहे है, उसी मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता हमें जीवन पर्यंत रहेगी | आपका हमारे बैंक से जुड़ा होना हमारे लिए सम्मान की बात है और आज इस विशिष्ट दिवस पर हम आपको सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है | श्री रत्नेश यादव (जिलाध्यक्ष) उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद कौशाम्बी भी उपस्थित थे, उन्होंने बैंक के कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ साथ अपना मानवता वाली दृष्टिकोण साथ लेकर चल रहा है इसीलिए हम अध्यापकों के बीच आपका बैंक अत्यंत लोकप्रिय है | अध्यापकगणों ने बैंक की सेवाओं से संतुष्टि जाहिर की और बैंक जिन शर्तों पर सेवाए दे रहा है वो बैंकिंग इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ है जिसकी सभी ने सराहना की | कार्यक्रम में मुख्य प्रबन्धक आशीष रॉय ने बैंक के सैलरी सेविंग स्कीम, बीमा कवरेज तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में विशेष जानकारी देते हुए उपस्थित शिक्षकगणों को संबोधित किया एवं धन्यवाद् ज्ञापित किया | कार्यक्रम में अशोक द्विवेदी अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद कौशांबी, गुणेश त्रिपाठी (जिला महामंत्री), प्रेम चंद्र सिंह (जिलाकोषाध्यक्ष), ओम दत्त त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कौशाम्बी समेत क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
