Sunday, September 6Ujala LIve News
Shadow

ज्ञानपुर के विकास की नई दिशा को लेकर अभिषेक पाण्डेय की बड़ी पहल

ज्ञानपुर के विकास की नई दिशा को लेकर अभिषेक पाण्डेय की बड़ी पहल

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से अभिषेक पांडेय की हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

विकास और आगामी विधानसभा को लेकर गहन मंथन

लखनऊ । ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं और आगामी विधानसभा की तैयारियों को लेकर समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से महत्वपूर्ण मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान ज्ञानपुर के विकास का रोडमैप, क्षेत्र की जमीनी समस्याएं, युवाओं की भागीदारी, जनहित के मुद्दे तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अभिषेक पाण्डेय ने क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि ज्ञानपुर में विकास केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। क्षेत्र के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की ठोस दिशा तय करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, आगामी विधानसभा को लेकर हुई चर्चा में जमीनी स्तर पर जनसंपर्क, संगठन को और मजबूत करने, युवा शक्ति की भूमिका बढ़ाने तथा जनता के बीच सक्रिय संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के बाद अभिषेक पाण्डेय ने कहा—

“ज्ञानपुर के विकास और जनता के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। मेरा संकल्प है कि ज्ञानपुर की आवाज मजबूती से उठे और क्षेत्र को विकास की नई पहचान मिले। जनता के विश्वास और आशीर्वाद के साथ हम ज्ञानपुर के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।”

राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से इस मुलाकात को ज्ञानपुर विधानसभा में बढ़ती सक्रियता और आगामी राजनीतिक दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *