Tuesday, September 8Ujala LIve News
Shadow

जिला कारागार नैनी में सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल

जिला कारागार नैनी में सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल

जिला कारागार नैनी में जिला महिला व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल* द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। महिला बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों को लंबे समय तक बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कारागार परिसर के बाहर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतीक्षा करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।

गतिशील एक साझी मुहीम ट्रस्ट ने जिला महिला व्यापार मंडल के साथ मिलकर जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा पांच सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि महिला बंदी सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को रोजगार के अवसर में बदल सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में डीआई राजेश श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव, सुप्रीटेंडेंट अमिता दुबे जेलर सुनील. कुमार विश्वकर्मा एवं प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्हिना खान, उपाध्यक्ष शिवानी द्विवेदी,कोषांध्यक्ष सरदार जातिन्दर सिंह,मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश खुराना,गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद,उपाध्यक्ष विद्यासागर,आकाश जायसवाल,फ़िरोज़ अहमद, विद्द्यालय सागर एबं गतिशील ट्रस्ट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग ट्रस्टी बृजेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी प्रीती जायसवाल,रंजना मिश्रा,नेहा कक्कड़,रिया आहूजा,अंबुजा जी,उज़्मा राशिद,पूनम गुप्ता,शगुन अकरम सहित अन्य गणमान्य लोगो ने मदद की और उपस्थित रहे।
यह पहल केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला बंदियों को सम्मान, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *