*सेवा पर्व के रूप में मनाया भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजक का जन्मदिन*

प्रयागराज। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक श्री राजा मेहरोत्रा ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृंदा प्रसाद अनाथालय, कटघर में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा बच्चों को फल, बिस्किट, टॉफी, नमकीन, कोल्ड्रिंक्स एवं केक का वितरण किया।
राजा मेहरोत्रा ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के बीच खुशियां बांटना ही सच्ची खुशी और सेवा है।
इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजिका बहन श्रीमती अर्चना वर्मा जी
सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
