Wednesday, September 9Ujala LIve News
Shadow

श्री कृष्ण छठी पर्व पर लगा भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

श्री कृष्ण छठी पर्व पर लगा भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

*छठ पर्व के साथ संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*

छठ प्रसाद को लेकर भक्तों की उमडी भीड़ बच्चों ने देखी श्री कृष्ण लीला आधारित झांकियां

श्री राधा कृष्ण मंदिर मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में
6 दिनों तक चलने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की छाती पर्व के साथ संपन्न हुई ।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों के द्वारा भगवान कृष्ण का श्रृंगार किया गया और उन्हें 56 प्रकार की व्यंजनों का भोग लगा जिसमें मुख्य रूप से कढ़ी चावल रोटी पूरी दाल सब्जी अचार सेंठौरा इडली पकौड़ी ,दही मक्खन मलाई, रबडी ,मिश्री ,पंचमेवा,
कई प्रकार के फल और मिठाइयां नमकीन पापड़ आदि भोग में लगाई गई तत्पश्चात भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सजी बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित झांकियां देखकर उत्साहित हुए।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया इस अवसर पर महिलाओं ने भजन सोहर गाए और छठी महोत्सव के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव छः दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ और 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी पर राधा रानी की जयंती मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *