Thursday, September 10Ujala LIve News
Shadow

टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी के गोलकीपर वशिष्ठ मिश्रा का इंडिया अंडर-15 कैंप के लिए चयन

टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी के गोलकीपर वशिष्ठ मिश्रा का इंडिया अंडर-15 कैंप के लिए चयन

 

चंडीगढ़। टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी के लिए यह गर्व का क्षण है। अकादमी के प्रतिभाशाली युवा गोलकीपर वशिष्ठ मिश्रा का चयन इंडिया अंडर-15 कैंप के लिए हुआ है। वशिष्ठ मिश्रा अब बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में आयोजित होने वाले कैंप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वशिष्ठ मिश्रा की इस उपलब्धि पर टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी के कोच देवेंद्र कुशवाहा एवं अजात पांडे ने वशिष्ठ को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
कोचों ने कहा कि वशिष्ठ ने प्रशिक्षण के दौरान हमेशा अपनी प्रतिभा और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया अंडर-15 कैंप तक पहुंचना उसके फुटबॉल करियर की एक बड़ी उपलब्धि है और यह अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी लगातार युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। वशिष्ठ मिश्रा की यह सफलता अकादमी और उसके प्रशिक्षकों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी परिवार ने वशिष्ठ मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा— “यह सिर्फ शुरुआत है, अभी सफर बहुत लंबा है और मंजिलें और भी बड़ी हैं।”
— देवेंद्र कुशवाहा एवं अजात पांडे
कोच, टर्फस्फेयर फुटबॉल अकादमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *