प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को हिन्दी विषय पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टर की उपाधि

प्रयागराज
हिन्दी विषय में शोधार्थी प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को (भक्तिकालीन संत कविता मे संगीत तत्व और उसकी लोक व्याप्ति : कबीर के विशेष सन्दर्भ) विषय पर शोध उपाधि हिन्दी विभाग के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना द्वारा प्रदान की गई | इन्होंने अपनी पीएचडी शोध निर्देशिका प्रो. छाया सिन्हा (हिन्दी- पूर्व विभागाध्यक्ष/संकाय प्रमुख पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना) और सह निर्देशिका प्रो. रीता दास (संगीत- विभागाध्यक्ष जे. डी. ओमेंस कॉलेज पटना) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है l इस दौरान प्रगति शुक्ला ने कहा कि इस उपलब्धि को लेकर पति डॉ. सुरेन्द्र कुमार (सह- आचार्य गायन, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज), विशेष योगदान रहा है
इस अवसर पर शोध मौखिकी परीक्षा में वाह्य विषय विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के विद्वान् प्रो. प्रभाकर सिंह l चेयर के रूप में विभागाध्यक्षा प्रो. मंगला रानी,वरुण सिंह (बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष) लाइब्रेरियन प्रो. रीति कुमारी, डॉ. मनीषा संखधर, डॉ. राधेश्याम सुमन, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ.अमरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार आदि के साथ मौजूद रहे l
