Thursday, September 10Ujala LIve News
Shadow

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए 44 खिलाड़ियों का चयन

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए 44 खिलाड़ियों का चयन

70वीं मंडलीय विद्यालयीय मुक्केबा प्रतियोगिता सम्पन्न


प्रयागराज। न्यू कैंट स्थित कैंट हाई स्कूल में गुरुवार को 70वीं मंडलीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रयागराज मंडल के प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के विभिन्न विद्यालयों से करीब 96 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कैंट हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद अंसार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के 11, अंडर-17 के 11, अंडर-19 के 9 और बालिका वर्ग के 13 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता में विमलेश कुमार पाल, गिरिवेश पांडेय, हरिलाल, धर्मेंद्र सिंह, सोनू सिंह, अक्षय कुमार, शिवम पांडेय और मोहम्मद नूर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन विद्यालय के खेल अध्यापक संजीव कुमार ने किया। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग रेफरी अंकित गुप्ता ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *