Thursday, September 10Ujala LIve News
Shadow

पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा फुटकर विक्रेताओं को निःशुल्क अम्ब्रेला प्रदान कर सहयोग

 

पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा फुटकर विक्रेताओं को निःशुल्क अम्ब्रेला प्रदान कर सहयोग

 


प्रयागराज

पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर सब्जी, फल, गोलगप्पे, फुल्की, चाट आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जरूरतमंद फुटकर विक्रेताओं को सहयोग प्रदान किया गया।

तेज धूप एवं बारिश में भी मेहनत कर आजीविका चलाने वाले इन मेहनतकश लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें बड़े अम्ब्रेला/छाते निःशुल्क प्रदान किए गए, ताकि वे धूप और बारिश से अपना बचाव करते हुए सम्मानपूर्वक अपना रोजगार जारी रख सकें।

संस्था के पदाधिकारियों द्वारा यह सहयोग प्रदान करते हुए कहा गया कि मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का हकदार है। संस्था समाज के जरूरतमंद एवं मेहनतकश लोगों के साथ सदैव खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *