Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

कोरांव पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नेवादा गांव में दी दबिश, दोनों को भेजा न्यायालय

कोरांव पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नेवादा गांव में दी दबिश, दोनों को भेजा न्यायालय


उजाला शिखर

कोराँव, प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई 12 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम नेवादा में दबिश देकर की गई। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार पुत्र कालू आदिवासी (करीब 50 वर्ष) तथा मूलचन्द्र पुत्र झरियारी (करीब 48 वर्ष), निवासी ग्राम नेवादा, थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और संबंधित मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने सुबह करीब 6 बजे दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
इन मामलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0 1656/08, अ0सं0 009/05 में धारा 147/323/325/504/506 भादवि तथा मु0अ0सं0 317/24 में धारा 103/238 भादवि के मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी मूलचन्द्र के विरुद्ध मु0अ0सं0 19/2005 में धारा 147/323/325/504/506 तथा मु0अ0सं0 1656/08, अ0सं0 009/05 थाना कोरांव से संबंधित मामला दर्ज बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उ0नि0 कृष्ण कुमार, का0 जयदीप परासर, का0 लवकुश बघेल, का0 विजय बहादुर चौहान एवं रि0का0 प्रशान्त सिंह शामिल रहे। कोरांव पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *