हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी वाग्मिता प्रतियोगिता का सफल आयोजन

प्रयागराज। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी इलाहाबाद अरिहंत के आतिथ्य में प्रयागराज मंडल के विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वाधान में गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम, प्रयागराज में वाग्मिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का विषय “क्या तकनीकी युग में हिंदी, अंग्रेज़ी का मुकाबला कर सकती है?” रखा गया। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, समन्वयक, गाँधी विचार एवं बौद्ध शांति अध्ययन केन्द्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, विचार और पहचान से जुड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के समृद्ध स्वरूप को समझने तथा तकनीकी युग में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष रो. शशांक जैन, संस्थापक एवं सलाहकार, रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिन्होंने मुख्य अतिथि और निर्णयक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रोटरी इलाहाबाद अरिहंत की चार्टर अध्यक्ष रो. डॉ. कीर्ति अग्रवाल द्वारा किया गया। संचालन रो.दीप्ति गुप्ता द्वारा किया गया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रो. डॉ. विपुल शंकर पंड्या, रो. अभिषेक वर्मा एवं रो. शर्मिली जैन रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, तार्किकता, भाषा-शैली, उच्चारण, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया साथ ही विद्यार्थियों की मेहनत, स्पष्ट विचारों और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति की सराहना की गई।
कार्यक्रम में गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल के अतिरिक्त निदेशक श्री ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा, संस्थापिका एवं पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अग्रवाल, खेल एवं संस्कृति प्रधानाचार्या डॉ. वंदना सिंह सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों एवं आयोजकों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रो. सैयद सईद अशरफ, रो. अजय गुप्ता, रो. अमरेन्द्र सिंह, रो. वक़्कास उस्मानी, रो. डॉ. कीर्ति अग्रवाल, रो. शालिनी तलवार, रो. ऋतु कमल अग्रवाल, रो. अभिषेक सुल्तानिया, रो. निखिल अग्रवाल एवं रो. सुनील पुरवार शामिल रहे। साथ ही जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रोटेरियनों की भी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों से यह दर्शाया कि तकनीकी युग में हिंदी के लिए व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। उनके आत्मविश्वास, तर्क और प्रभावशाली वक्तृत्व ने उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि, कार्यक्रम विभिन्न रोटरी क्लब अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में रो. शशांक जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की ओर से भी आयोजक रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत एवं सभी सहभागी रोटरी क्लबों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रो.दीप्ति गुप्ता द्वारा किया गया ।
इस आयोजन में रोटरी क्लब इलाहाबाद, रोटरी प्रयागराज संगम, रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स, रोटरी इलाहाबाद एलीट, रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन, रोटरी इलाहाबाद एकेडमिया, रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ, रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड एवं रोटरी प्रयागराज की सहभागिता रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र चिंतन, तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति और प्रभावशाली वक्तृत्व के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।
