Sunday, September 13Ujala LIve News
Shadow

राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ

राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ

शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय

प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ,पूर्व सत्यवीर मुन्ना द्वारा किया गया।
भगवान की पूजा आरती के पश्चात् राजसी वैभव के साथ
प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर श्रीकृष्ण-बलदाऊ दल-बल के साथ श्रध्दालुओं को अपने सजीव दर्शन देने निकले।

दल में आगे-आगे ध्वजा-पताका, डीजे बैंड, गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा और शंकर जी की शोभायात्रा, 40 सदस्यों की धमाल पार्टी और ब्रास बैंड दल में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ 25 से अधिक रोशनी कमेटियां आधुनिक लाइटिंग से मेले को रोशन करेंगी। कृष्ण लीलाओं और सामाजिक संदेश पर आधारित एक दर्जन से अधिक चौकियां रात भर पूरे मेला क्षेत्र में अपनी झांकियों का प्रदर्शन करते रही।
मेला अध्यक्ष पियूष केसरवानी की अगुवाई में दल सुलेम सरांय ठाकुर द्वारा से उठकर सुलेम सरांय,जयन्तीपुर,प्रीतमनगर,धूमनगंज,पीएसी स्थिति माई जी कुटिया में पूजा अर्चना के कर मीरापट्टी, ट्रासंपोर्ट नगर, मुण्डेरा चुंगी से वापिस ठाकुर द्वारा पहुंच कर समाप्त हुआ। पूरा मेला क्षेत्र चौफटका से लेकर बेगम बजार तक आधुनिक रंग बिरंगी रोशनियां पूरी रात अपनी अनूखी छठा बिखेरती रही, जगह-जगह लोग अनरसा, सोहन पापडी, चाट, फास्ट फूड के जायकों के साथ ही बच्चे देर रात तक झूलों का आनंद लेते रहे, चौराहे पर लाइउस्पीकर काम्पटीशन होते रहे, दधिकांदो मेले में भारी भीड़ उमड़ी पड़ी, श्रध्दालु भगवान की एक झलक पाने को लालाइत रहे। पूरी रात लोगों ने मेले जमकर आनंद लिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे बड़ी संख्या पुलिस, पीएसी, आरएफ, सिविल पुलिस के जवान पूरे मेला तैनात रहे। दल की अगुवाई मेला प्रमुख नरेन्द्र खेड़ा, विरेन्द्र केसरवानी, धर्मचंद जायसवाल, महामंत्री मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष अंकुर रस्तोगी, प्रभारी सुभाष केसरवानी, संयोजक पीयूष जयसवाल, प्रवक्ता हिमांशु निक्की गुप्ता, समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *