एतिहासिक होगा दो अक्टूबर को प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन
*कुमार नारायण*
*सम्मेलन में संतों के द्वारा पारित किए जाएंगे हिंदू संरक्षण पर प्रस्ताव*

भगवान श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुंशी राम प्रसाद की बगिया, मुट्ठीगंज में कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के.पी. कम्युनिटी सेंटर के प्रांगण में विराट हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज करेंगें और इस हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से हिंदुत्व का जय घोष करते हुए संत समाज एवं हिंदू समाज के प्रतिनिधि हिंदू समाज के संरक्षण को लेकर कई विषयों पर चर्चा करेंगे और हिंदू समाज के संरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे। पारित किए गए प्रस्ताव को केंद्र एवं प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जायेगा। बैठक में व्यवस्था को लेकर विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गयी l बैठक में अमित कुमार एडवोकेट ने बताया की इस कार्यक्रम में प्रदेश से अखाड़ा परिषद एवं हिंदू महासभा के लगभग 500 लोग भागीदारी करेंगे l
बैठक में कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह सम्मेलन बिखरे हुए हिंदू समाज को जोड़ेगा और उनकी एकता का ताकत बनेगा l
बैठक में मुख्य रूप से सर्व श्री सर्वश्री जवाहर श्रीवास्तव, सर्वेश कपूरिया, प्रवीण श्रीवास्तव धन्नू भैया, रवि दादा, झूसी, राजेंद्र केसरवानी पप्पू निमिट्ठरिया, शिवम मिश्रा, अलका सक्सेना, जूही सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक ठाकुर, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, समीर कुमार गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल खन्ना, रिंकू आदि लोग मौजूद रहे
