Monday, September 14Ujala LIve News
Shadow

विन्ध्याचल में देवी जागरण महोत्सव में पहुंचे पयासी बंधु, भजनों से बांधा समां*

*विन्ध्याचल में देवी जागरण महोत्सव में पहुंचे पयासी बंधु, भजनों से बांधा समां*


विन्ध्याचल, मीरजापुर।* राष्ट्रीय विन्ध्य पर्यावरण सुरक्षा एवं धर्मोत्थान समिति के तत्वावधान में माँ विन्ध्यवासिनी धाम में रविवार को भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव के अंतर्गत माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर प्रांगण में भव्य श्रृंगार पूजन, विशाल देवी जागरण, नवचण्डी पाठ, भोग प्रसाद वितरण, भण्डारा एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन समिति के अध्यक्ष तीर्थपुरोहित पं० विद्यानन्द मिश्र के निर्देशन में किया गया। देवी जागरण में मुख्य आकर्षण रहे रीवा, मध्य प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध *पयासी बंधु*। पयासी बंधुओं ने माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरी रात श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी गीतों पर पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा।
समिति के अध्यक्ष पं० विद्यानन्द मिश्र ने बताया कि यह आयोजन समिति के संस्थापक स्व० पं० छबीले जी मिश्र की प्रेरणा से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण सुरक्षा एवं धर्मोत्थान के संदेश के साथ दीपदान महोत्सव विशेष रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं एवं कलाकारों ने भाग लिया। भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माँ के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *