अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, रात में महज 4 घंटे मिल रही बिजली

उजाला शिखर
हरदोई में भीषण गर्मी और उमस के बीच बावन कस्बा और आसपास के ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी कटौती और बार-बार आ रहे लोकल फॉल्ट के चलते रात भर में महज 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश पनप रहा है।
रोस्टिंग के समय में अनिश्चितता और बढ़ता संकट स्थानीय ग्रामीण अनीस खान, पप्पू खान, शिवहरे, राजू मिश्रा, अवधेश कुमार, रामप्रसाद और राजकुमार यादव सहित कई लोगों ने बिजली विभाग के रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीण राहुल सोनी ने बताया कि वर्तमान में रात के समय लगभग 6 घंटे और दिन में करीब 8 घंटे तक की भारी रोस्टिंग झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर शाम 6 बजे महज दो घंटे की कटौती का संदेश भेजा जाता है। हालांकि, इसके बाद बिना किसी पूर्व सूचना के कटौती की अवधि बार-बार बढ़ा दी जाती है।दैनिक जीवन पर पड़ रहा बुरा असर रात में महज 4 से 5 घंटे बिजली मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है छात्रों की पढ़ाई प्रभावित: परीक्षाओं और नियमित सत्र के दौरान रात में बिजली न रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है।बुजुर्ग व मरीज बेहाल: उमस और भीषण गर्मी के कारण घर के बुजुर्गों और मरीजों का रात बिताना मुश्किल हो गया है।व्यापार पर मंदी का साया: शाम के समय पिक-अवर में ही बिजली कट जाने से स्थानीय दुकानदारों, टेलरों और छोटे उद्योग-धंधे चलाने वालों का कामकाज ठप पड़ रहा है।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अघोषित कटौती को तत्काल बंद कर रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की पुरजोर मांग की है।”रोस्टिंग व तकनीकी खराबी से उत्पन्न हुई समस्या के संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द लाइन और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर बिजली सप्लाई को सामान्य करने का प्रयास जारी है।”
