Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

डिजिटल परिवर्तन में योगदान के लिए डॉ. आशुतोष मिश्रा सम्मानित

डिजिटल परिवर्तन में योगदान के लिए डॉ. आशुतोष मिश्रा सम्मानित

प्रयागराज।*सीएमपी डिग्री कॉलेज में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. आशुतोष मिश्रा को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उनके उत्कृष्ट प्रयासों, समर्पण और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।

प्रशस्ति-पत्र में डॉ. मिश्रा के व्यावसायिक समर्पण एवं महाविद्यालय के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह और सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने डॉ. मिश्रा के प्रयासों की सराहना की।

महाविद्यालय के डिजिटल विकास में डॉ. मिश्रा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *