Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रयागराज ,इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के द्वारा हिन्दी दिवस एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत विधि शिक्षा में राजभाषा हिन्दी का महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राजभाषा हिन्दी के विधिक शिक्षा एवं न्याय व्यवस्था में महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

परिणाम निम्नवत् हैं—

🥇 प्रथम स्थान – विपिन सिंह (LL.B. 1st Semester)
🥈 द्वितीय स्थान – आकांछा सिंह (LL.B. 1st Semester)
🥉 तृतीय स्थान – प्रखर मालवीय (LL.B. 5th Semester)

🌟 प्रोत्साहन पुरस्कार –

अभिनव पाण्डेय (LL.B. 5th Semester), मेघा सिंह (LL.B. 3rd Semester) एवं अंकित कुमार मिश्र (LL.B. 1st Semester)

सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

प्रभारी विधि विभाग डॉ. नीलम सिंह ने सहयोगी शिक्षकों के साथ पुरस्कार वितरित किया।
समन्वयक एवं राजभाषा हिन्दी कार्यान्वयन समिति इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सदस्य डॉ श्लेष गौतम ने प्रतियोगिता के संदर्भ और सरोकारों को रेखांकित किया।
संयोजन डॉ नेहा भारती एवं डॉ कृतिका सिंह ने किया।
विधि विभाग सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *